बाल विकास सेवा समिति की ओर से मंगलवार को लक्ष्मी-गणेश की मर्तियों का भू-विसर्जन किया गया। दीपावली के बाद घरों व दुकानों से पूजित मूर्तियों का एकत्रीकरण करने के लिए घंटाघर स्थित भारत माता मंदिर से पदयात्राा निकाली गई। पदयात्रा नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग के रास्ते ग्रीनपार्क के पास कालीघाट पहुंची। यहां इन मूर्तियों का ससम्मान भू-विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ओम बाबू रावत, उपाध्यक्ष राम निवास रस्तोगी, सचिव शुभम रस्तोगी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रावत, शरद चौरसिया आदि मौजूद रहे।