फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी पकड़े

किदवईनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में बीते दिनों मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लगातार प्रयास किए। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक बालिग और तीन नाबालिग हैं। सभी आरोपी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें