कल्याणपुर पनकी रोड और पुराना शिवली रोड को जोड़ने वाली बंबा रोड जगह-जगह टूट फूट चुकी है। कई जगह सड़क के नाम पर सिर्फ बजरी ही रह गयी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब पांच साल से सड़क की मरम्मत ही नहीं हुई है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग इस सड़क से दिनभर अवागमन करते हैं।