जुगियाना बस्ती में शिक्षा की अलख अब जनभागीदारी का रूप लेने लगी है। अमर उजाला की ओर से शिक्षा को लेकर चलाए गए अभियान के बाद क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने के लिए कई संस्थाएं आगे आई हैं। इसी क्रम में रविवार को जुगियाना बस्ती में प्रवेश शिविर आयोजित किया गया, जहां बच्चों का विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश कराया गया। शिविर में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) चुन्नीगंज, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया।