फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जयश्री 10 साल से रोज शहीद बेटे का लगाती हैं बिस्तर…बनाती हैं मनपसंद खाना

मां जैसा प्यार बच्चों को कोई नहीं कर सकता, इसकी बानगी देखनी हो, तो नौबस्ता के खाड़ेपुर के शहीद पार्क जरूर जाइए। यहां नायक अनमोल सिंह की मूर्ति स्थापित है। अनमोल 2015 में लेह सीमा पर शहीद हो गए थे। तब से आज तक उनकी मां जयश्री सिंह घर से एक किमी दूर स्थापित मूर्ति के पास पैदल आती हैं। चंदन का टीका लगाकर माला पहनाती हैं और आरती उतारती हैं। पार्क में स्थित कमरे में अनमोल के लिए बिस्तर साफ करती हैं, चादर सही करके रखती हैं और मच्छरदानी लगाती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें