महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव निवासी बीमा एजेंट कुलदीप सविता मंगलवार को नरवल तहसील से अपने गांव लौट रहे थे। कुलदीप के अनुसार बड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे अमित यादव पुत्र गोरेलाल यादव ने उनकी गाड़ी रोक ली और बिना वजह गाली गलौज शुरू कर दी। जब कुलदीप ने विरोध किया तो आरोपी ने अचानक उनके चेहरे पर जोरदार मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान आरोपी ने उनकी जेब में रखे 2600 रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गया।। जानकारी के मुताबिक आरोपी पर पहले भी महाराजपुर में कई मामले दर्ज है।पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग चुका था। कुलदीप ने महाराजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।