इनरव्हील क्लब कानपुर मेन की ओर से अधिष्ठापन समारोह का आयोजन सिविल लाइंस स्थित होटल में किया गया। रेनू जायसवाल अध्यक्ष और चारू कपूर सचिव बनीं।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मनीषा बाजपेई, सचिव आरती मेहरोत्रा और एडिटर निर्मला सिंह ने की। पूर्व अध्यक्ष डॉ. रोचना विश्नोई ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कॉलर पहनाकर क्लब का आधिकारिक कार्यभार सौंपा। संगीता माहेश्वरी उपाध्यक्ष, मीनाक्षी रस्तोगी सहसचिव, सोनिया भाटिया कोषाध्यक्ष, नीलम गोयल आईएसओ, अंशु श्रीवास्तव एडिटर बनाई गईं। पूर्व अध्यक्ष स्वाति कपूर, अंजू गर्ग, शोभा अग्निहोत्री, शालिनी खन्ना, डॉली सलूजा, ऊषा झुनझुनवाला आदि मौजूद रहीं।