घाटमपुर नगर पालिका क्षेत्र के बसंत विहार में खलिहान और खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई पक्की बाउंड्री को गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पालिका ईओ महेंद्र कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की, और मुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।