बारासिरोही नहर पुल के आगे एल्डिको टाउनशिप के पास मुख्य सड़क पर अवैध ईंट मंडी फल फूल रही है। ईंट से लदे दर्जन भर से अधिक ट्रैक्टर सड़क की आधी लेन घेरे हुए खड़े रहते हैं। लेन पर खड़े ट्रैक्टरों की वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतें होती हैं। पास में गुमटी चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि चढ़ावा चढ़ाने के बाद यहां बीते करीब एक साल से अवैध ईंट मंडी लग रही है।