फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे किनारे सूखे पेड़ों से बढ़ा खतरा, टहनी गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

रूमा से फतेहपुर बॉर्डर स्थित छिवली तक नेशनल हाईवे किनारे खड़े सैकड़ों सूखे और जर्जर पेड़ राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। शुक्रवार को तिवारीपुर गांव के पास एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सूखे पेड़ की भारी टहनी अचानक टूटकर नीचे गिर गई। टहनी की चपेट में आने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा था और कुछ देर के लिए हाईवे किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान सूखे पेड़ की मोटी टहनी अचानक टूटकर उसकी बाइक पर गिर गई। गनीमत रही कि वह बाइक से कुछ दूरी पर खड़ा था, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी नरम हो गई है। ऐसे में महाराजपुर, सरसौल, महोली, पुरवामीर समेत कई स्थानों पर हाईवे किनारे खड़े बड़े-बड़े सूखे पेड़ सड़क की ओर झुक गए हैं। लोगों का कहना है कि ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं और किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें