फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कामदगिरि अपार्टमेंट के सामने ग्रीन बेल्ट में कूड़े का अंबार, दुर्गंध से लोग परेशान

कानपुर पनकी क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित कामदगिरि अपार्टमेंट के सामने बनी ग्रीन बेल्ट में भारी मात्रा में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा जमा होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मियों के न आने के कारण कूड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे इलाके का माहौल खराब हो गया है। ग्रीन बेल्ट में कूड़ा फेंके जने से क्षेत्र की साफ-सफाई और हरियाली दोनों प्रभावित हो रही हैं। साथ ही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें