कल्याणपुर ब्लॉक के पिपरा गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर लगा सरकारी हैंडपंप बीते 6 महीने से खराब है। हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ है। ऐसे में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बाहर से पानी लाना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद इस हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई।