घाटमपुर में कांवड़ियों की टोली ने बिठूर से पवित्र गंगाजल लाकर मां कूष्मांडा देवी स्थित भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान गूंजे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।