फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गौरव खन्ना बोले- बिगबॉस से सीखा धैर्य

जेसीआई लावण्या ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित संस्था में अनफिल्टर्ड विद गौरव खन्ना संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अनुपमा फेम अभिनेता और बिग बॉस विजेता गौरव खन्ना से सदस्यों ने सवाल पूछे। बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह ने उनका साक्षात्कार लिया। विजय ने अपनी बिग बॉस यात्रा भी साझा की। गौरव खन्ना ने बताया कि बिग बॉस दिमाग का गेम है जिससे उन्होंने धैर्य सीखा। गेम में टिके रहने के लिए सामने वाले से आगे सोचना होता है। बिग बाॅस में लोगों ने अपशब्द भी कहे। डांस इंडिया डांस के वायरस ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने प्रस्तुति के जरिए गौरव खन्ना के कॅरिअर की यात्रा दर्शाई। आयोजन स्वाति दीक्षित, परियोजना निदेशक अनुभूति गुप्ता व पारुल रजौरिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें