फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नगर कीर्तन में गतका दल के बच्चों ने दिखाया युद्ध कौशल

गुरुद्वारा माता गुजरी लेबर कॉलोनी ने खालसा साजना दिवस समारोह के तहत रविवार को नगर कीर्तन निकाला। इस दो दिवसीय आयोजन में गतका दल के बच्चों का पारंपरिक युद्ध कौशल आकर्षण का केंद्र रहा। नगर कीर्तन शाम पांच बजे गुरुद्वारा माता गुजरी लेबर कॉलोनी से शुरू हुआ। यह कीर्तन नटराज सिनेमा, बाटा चौराहा और गोविंद नगर थाना जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरा। अंत में यह यात्रा माता गुजरी पार्क में संपन्न हुई। गतका दल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया। उनके पीछे खालसा गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं और शबद-कीर्तन जत्थे भक्ति रस बिखेरते हुए चल रहे थे। पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब महाराज पालकी में विराजमान थे, जिनके दर्शन को भक्तों में उत्साह था। भक्तों ने पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कीर्तन का स्वागत किया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी टीपी सिंह सोनू ने बताया। सोमवार और मंगलवार को माता गुजरी पार्क में गुरमत समागम आयोजित होगा। इसमें भाई सुखजीत सिंह (बाबा बकाला), भाई गुरमुख सिंह (दरबार साहिब, अमृतसर) और भाई जसमीत सिंह (कानपुर) अपने कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। राजेंद्र सिंह जिंदी, बलबीर सिंह समेत कई भक्तों ने नगर कीर्तन में सेवा दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें