कल गणतंत्र दिवस है इसके बावजूद आपके शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर देखने को मिल जाएंगे। यह तस्वीर हम आपको कलयाणपुर इलाके के मकड़ी खेड़ा इलाके की दिखा रहे हैं जहां मुख्य सड़क किनारे कूड़े का ढेर जमा है और इसी कूड़े के ढेर के आसपास से लोग गंदगी के बीच से और बदबू के बीच से आवागमन करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।