नरवल तहसील में बुधवार को सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ विजय रत्ना तोमर और प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने दो अलग अलग स्थानों पर सड़क शिलान्यास किया। पहले कार्यक्रम में 160 मीटर सीसी रोड का निर्माण जहां डॉ तोमर ने कहा कि शपथ लेने के दिन ही उन्होंने सरसौल ब्लॉक को नई दिशा देने का संकल्प लिया था और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बेटियों की उपलब्धियों को सराहा। विद्यालय प्रबंधक शिवलाल वर्मा ने बताया कि सड़क बनने से बरसात में छात्रों को विद्यालय आने में अब परेशानी नहीं होगी। इसके बाद खुटार गांव में 130 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास हुआ जहां ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सभी सड़कें क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित की जा रही हैं कार्यक्रम में कई प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।