बीते महीने तेज आंधी की वजह से शहर से सटे गांवों में सैकड़ों बड़े-छोटे पेड़ गिर गए थे। वन विभाग ने लापरवाही दिखाते हुए आज तक इन गिरे हुए पेड़ों की लकड़ी को डिपो में नहीं जमा करवाया है। ऐसे में स्थानीय लोग और लकड़ी माफिया पेड़ों की कीमती लकड़ी को धीरे-धीरे काटकर लिए जा रहे हैं।