फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अग्निशमन विभाग को कई कोचिंग सेंटरों में मिलीं खामियां

अग्निशमन विभाग के अफसरों ने मंगलवार को 22 कोचिंग सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अपने-अपने फायर स्टेशन क्षेत्रों में स्थित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर अग्निसुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान कई संस्थानों में भवन संबंधी मानकों और अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं में कमी और उल्लंघन पाया गया। इस पर उन्हें तत्काल सुधार कर मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि संस्थानों को नोटिस जारी कर अग्निसुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही, कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण से संबंधित मामलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इसके अलावा जिन भवनों में ढांचागत कमियां अथवा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए केडीए को पत्राचार किया जाएगा। इस दौरान सिविल लाइंस, काकादेव, स्वरूपनगर, आर्यनगर, किदवईनगर, पनकी और हरजिंदर नगर क्षेत्रों के 22 कोचिंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों में चेकिंग की गई। इनमें आकाश इंस्टीट्यूट, फिटजी, आरएस इंस्टीट्यूट, उत्कर्ष एकेडमी, महिंद्रा एजुकेशन, टारगेट एकेडमी, कालरा शुक्ला क्लासेज समेत कई संस्थान शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें