चकेरी के अहिरवां स्थित खुशी हॉस्पिटल में गुरुवार को अग्निशमन विभाग ने फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कंट्रोल रूम नंबर में अस्पताल में आग लगने की सूचना दी। कुछ मिनटों में पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने, फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दाैरान आग बुझाने के यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई। मॉकड्रिल में अग्निशमन विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी, पुलिस, व्यापार मंडल से रजत पांडे, अभय गुप्ता व रवि सोनी आदि मौजूद रहे।