कल्याणपुर के गणपति शॉपिंग कांप्लेक्स में सौ से अधिक दुकानें हैं, लेकिन यहां आग बुझाने के इंतजाम न के बराबर हैं। इसकी पुष्टि अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच में हुआ है। अगर आग न बुझती तो यहां हमराज कांप्लेक्स जैसे हालात हो सकते थे। कांप्लेक्स के बगल से गई गली के अंदर भी बच्चों के कपड़े, साड़ी, सूट, जूते-चप्पल और अन्य दुकाने हैं, जिसके बाहर दोपहिया वाहन खड़े थे। आग की लपटें आसपास की दुकानों को चपेट में ले सकती थीं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने वाहनों को हटवाकर बचाव कार्य किया। दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों को मार्केट से निकलवाया गया। आग बुझाने शनिवार की दोपहर जिस समय आग लगी उस दौरान मार्केट में भीड़-भाड़ थी। अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, किया जाएगा पत्राचार कानपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में पनकी-कल्याणपुर रोड में स्थित गणपति कांप्लेक्स में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद जांच में दुकानों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले हैं। कांप्लेक्स में 100 से ज्यादा दुकानें नियम ताक पर रखकर व्यापार कर रहे हैं। इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि इसको लेकर संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा।