कानपुर में कलक्टरगंज पड़ाव में केमिकल की पैकिंग के दौरान धमाका हो गया था, जिससे वहां भीषण आग लग गई। इस दौरान दो महिलाओं समेत पांच पुरुष बुरी तरह झुलस गए। वहीं, आग में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को थिनर के गोदाम से शव बरामद हुआ है, जो गोदाम के कर्मचारी तिवारी का बताया जा रहा है।