फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डोमनपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

नरवल तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमनपुर में गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग के लिए केवाईसी रिकवाईसी, सीकेवाईसी की प्रक्रिया, खाता स्वच्छता और साइबर सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अद्यतन केवाईसी से बैंकिंग सेवाएं सुरक्षित रहती हैं और धोखाधड़ी की आशंका कम होती है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, पीएनबी और स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। क्रिसिल फाउंडेशन टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में ग्रामीणों ने ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की ताकि गांव स्तर पर वित्तीय जागरूकता को और मजबूती मिल सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरबीआई से एलडीओ प्रतिभा इंदौरिया और बैंक ऑफ बड़ौदा से एएलडीएम सृष्टिका मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें