फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फिक्की फ्लो का 'प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण', 650 अपसाइकिल्ड झोलों का वितरण

फिक्की फ्लो कानपुर चैप्टर ने चेयरपर्सन अंकिता गर्ग के नेतृत्व में कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को फूलबाग स्थित सब्जी एवं फल मंडी में 'प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण' के तहत पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान 650 अपसाइकिल्ड कपड़ों से बने पर्यावरण-अनुकूल झोलों का वितरण किया गया। इस दौरान सब्जी एवं फल विक्रेताओं और ग्राहकों को कपड़े के झोले वितरित कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पुन: उपयोग योग्य विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें