फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नागेश्वर मंदिर में पूजन कर हुआ भंडारा

नयागंज स्थित नागेश्वर मंदिर में रविवार को बाबा का भंडारा लगाया गया। सुबह मंदिर के महंत विकासानंद गिरी महाराज ने विधि-विधन से पूजन किया। इसके बाद करीब 11:00 बजे बाबा को भोग लगाकर आरती के साथ भंडारे की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ राहगीरों ने भी पूड़ी-सब्जी, तहरी और हलुवा का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। इस दौरान आयोजक अलंकार ओमर, अमित ओमर, अनुपम ओमर, जगन्नाथ मेला समिति के पंकज अग्रवाल, रामजी मंडल के महामंत्री शीवेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, हिमांशू, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल  के रामेश्वर गुप्ता, राकेश सिंह, कृपाशंकर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें