फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, नरवल थाने का किया घेराव

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नरवल थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है। राकेश टिकैत की गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है। धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें