किसानों ने रवि की फसल गेहूं की बुआई की शुरुआत अक्टूबर माह से ही कर दी है।वैसे गेहूं की फसल की बुआई 14 नवंबर से की जाती है। कुरसौली निवासी किसान बालगोविंद तिवारी का कहना है इस बार धान की फसल जल्दी कट गई है और खेतों में नमी है। इसलिए गेहूं की फसल की बुआई की जा रही है। नमी की वजह से हफ्ते भर गेंहू अंकुरित हो जाता है।