कानपुर के सरसौल विकास खंड के पाल्हेपुर गांव में चल रही 165 साल पुरानी ऐतिहासिक बीस दिवसीय रामलीला के तहत मंगलवार रात 'भरत मिलाप' और चित्रकूट प्रसंग का अत्यंत भावुक मंचन किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को तपस्वी वेश में देखकर भरत विह्वल हो उठे। श्रीराम द्वारा अयोध्या लौटने से असमर्थता जताने और सिंहासन पर बैठने के अनुरोध पर भरत भावुक हो गए। इसी बीच मिथिला नरेश राजा जनक और रानी सुनैना के आगमन का संदेश मिलने पर सभी उनका इंतजार करने लगे।