फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी

एल्डर्स कमेटी ने बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंप दिया। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दे दिए गए। हालांकि, नई कार्यकारिणी ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह बाद में आयोजित करने की बात कही। बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के बाद योगेंद्र कुमार अवस्थी उर्फ लल्लन अध्यक्ष, बिनय कुमार मिश्रा महामंत्री, भगवतदास कोषाध्यक्ष, सोनल पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो. तौहीद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णकांत तिवारी मंत्री, अनिल बाबू चौधरी, विवेक सिंह और अभय त्रिपाठी क्रमशा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रशासन व प्रकाशन निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी में अशोक कुमार त्रिवेदी, सुरेश चंद्र तिवारी, अनोज कुमार पटेल, राकेश कुमार कुशवाहा, सैयद जावेद हुसैन व संजय कुशवाहा, कनिष्ठ कार्यकारिणी में आदित्य कुमार अग्निहोत्री, सत्यम तिवारी, अमित कुमार सिंह, हेमंत नरेंद्र यादव, शालिनी शुक्ला और ईशू सोनकर निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को राम अवतार महाना हॉल में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर्स कमेटी चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने माला पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी को कार्यभार भी सौंप दिया है। इस दौरान शिवशरण मिश्रा, एमके सिंह चौहान, ओमप्रकाश वाजपेई, सुशील कुमार वर्मा, सौरभ त्रिवेदी, कपिलदीप सचान, शरद शुक्ला, मनोज कुमार द्विवेदी, स्वतंत्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें