फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 80 वर्षीय महिला ने डीएम से लगाई गुहार, मकान पर कब्जा और पति की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

गांधीग्राम, रामादेवी निवासी 80 वर्षीय महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने मकान पर कथित अवैध कब्जा हटाने, जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पति की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्यों और उनके सहयोगियों ने मकान पर कब्जा कर लिया है तथा लंबे समय से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उनके पति का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनका आरोप है कि लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न के कारण पति तनाव में रहते थे। उन्होंने पति की मौत की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराए जाने की भी मांग की है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उपचार के दौरान जब वह अपनी छोटी बेटी के घर पर थीं, तभी 8 से 10 लोगों ने उनके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की शिकायत पहले भी पुलिस और प्रशासन से की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें