फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्कॉर्पियो और ऑटो से हो रही थी नशे की होम डिलीवरी, तीन गिरफ्तार

नौबस्ता पुलिस ने मादक पदार्थ की होम डिलीवरी करने वाले एक गैंग के तीन सदस्यों को बुधवार रात धर दबोचा। आरोपी भारत सरकार लिखी स्कॉर्पियो और ऑटो से घूम-घूम कर माल सप्लाई करते थे। आरोपियों में एक महिला है। इनके पास से 1420 ग्राम गांजा, 115 ग्राम चरस, 20 ग्राम नशीला भूरा पदार्थ, दो डिजिटल तराजू, स्कार्पियो व एक लाख से अधिक नकदी बरामद हुई है। सभी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों में डब्ल्यू ब्लॉक केशवनगर निवासी तेजबहादुर सोनकर उर्फ राजबहादुर, उसकी पत्नी आशा और नई बस्ती मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी भीम सिंह शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी दंपती ने बताया कि उन लोगों ने सात लाख रुपये में पुरानी स्कॉर्पियो खरीदी थी। इसमें भारत सरकार का स्टीकर लगाकर चलने से रास्ते में पुलिस वालों के रोके जाने का डर नहीं रहता। भीम सिंह को एक ऑटो दे रखा है इससे वह घूम-घूमकर जरूरत के हिसाब से चरस, गांजा या भूरा पदार्थ सप्लाई करता है। माल तौलकर देने के लिए आरोपी डिजिटल तराजू साथ लेकर चलते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें