कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक स्थित लक्ष्मणखेड़ा गांव में बने सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां परिसर में लगा एकमात्र हैंडपंप पिछले करीब एक साल से खराब पड़ा है, जिससे गेहूं बेचने आने वाले किसानों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।