फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जागरूकता सेमिनार में घरेलू कामगार महिलाओं को बताए अधिकार

घरेलू कामगार संघ की ओर से मंगलवार को आर्य समाज वेद मंदिर गोविंदनगर में महिला अधिकारों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ। शुभारंभ प्राची त्रिपाठी के गीत जागो-जागो...से हुई। संघ की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी ने कहा कि संगठित होना ही घरेलू कामगार महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने किसी भी प्रकार की हिंसा या भेदभाव की स्थिति में तुरंत शिकायत करने की सलाह दी। बताया कि संघ की ओर से अब तक 105 महिलाओं के उत्पीड़न की समस्याएं सुलझाई गईं। काउंसलर अर्चना पांडेय ने 16 डेज ऑफ एक्टिविज्म अभियान की जानकारी दी। कोऑर्डिनेटर माया सिंह ने शिक्षा का अधिकार, सुमंगला योजना और पारिवारिक लाभ योजना की जानकारी दी। यहां महिलाओं के लिए मनोरंजक गेम भी हुए। कार्यक्रम का संचालन माया कुरील ने किया। मौके पर पुष्पा तिवारी, प्रभावती, अनुपम तिवारी, रीना, सोनी, रूबी, कंचन, आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें