फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बौछनिया में तिरंगे का अपमान, लहरा रहा फटा ध्वज, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

Shikha Pandey Updated Sat, 02 May 2026 06:05 PM IST

भीतरगांव ब्लॉक के सीमावर्ती गांव बौछनिया में ऊंचाई पर लगा राष्ट्रीय ध्वज उपेक्षा का शिकार हो रहा है। गांव के बाहर काफी ऊंचाई पर लगा तिरंगा बीच से फट गया है, जो राष्ट्रध्वज की गरिमा के विपरीत है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ध्वज के फटने के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों या ग्राम प्रशासन ने इसे उतारने की जहमत नहीं उठाई है और न ही वहां नया ध्वज लगाया गया है। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर काफी रोष है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द से जल्द इसे सम्मानपूर्वक उतारकर नया तिरंगा लगाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें