फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राजीव वाटिका के बाहर स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं पर मंथन

मोतीझील स्थित राजीव वाटिका के बाहर मंगलवार को राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, कानपुर स्ट्रीट वेंडर्स हिंद महिला सभा की सदस्य आभा चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। हिंद महिला सभा की ओर से टीवीसी की नियमित बैठकें न होने, वेंडिंग जोन की कमी, स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण और पथ विक्रेताओं के शोषण का मुद्दा उठाया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी समस्याओं का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें