कानपुर के घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को भूकंप और अन्य आपदाओं से बचने के तरीके सिखाए। इसके बाद टीम ने महुआपुर गांव पहुंचकर यमुना नदी के नाविकों को बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने और बचाव कार्य करने का विशेष प्रशिक्षण दिया।