फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जर्जर बरामदे की छत गिरी, किसान और मवेशी की मौत

बिधनू थाना क्षेत्र के कठारा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 साल पुराने मकान के बरामदे की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से किसान श्रवण सिंह चंदेल (65) और एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी श्रवण सिंह चंदेल अपने मकान के अगले हिस्से में बने पुराने बरामदे में सो रहे थे। बरामदे के नीचे एक भैंस का बच्चा भी बंधा हुआ था। सुबह करीब पांच बजे अचानक जर्जर ईंटों की छत गिर गई। तेज आवाज सुनकर घर के पिछले हिस्से में सो रहे बेटा नितुल, बहू मधू और पत्नी मुन्नी देवी बाहर की ओर दौड़े। परिजनों ने देखा कि श्रवण सिंह मलबे में दबे पड़े हैं। बेटे के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर मलबा हटाया, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। मलबे में दबकर मवेशी की भी जान चली गई। हादसे के बाद पत्नी मुन्नी देवी बेसुध हो गईं और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें