नरवल थाना क्षेत्र के शगुनपुर गांव में रविवार रात घर के पीछे बने तालाब में डूबने से एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक लघुशंका के लिए तालाब की ओर गया था, जहां संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शगुनपुर गांव निवासी विजय बहादुर उर्फ मंझिल, पुत्र स्वर्गीय पराग पासवान, रविवार रात करीब नौ बजे घर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि वह घर के पीछे बने तालाब के पास लघुशंका करने गए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में गिर गए और डूब गए।