फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने विवेचकों संग बैठक कर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Shikha Pandey Updated Sun, 26 Jul 2026 11:56 PM IST

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के संबंध में विवेचकों के साथ बैठक में कहा कि मुकदमों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय रावतपुर में आयोजित बैठक में डीसीपी वेस्ट ने सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी साक्ष्य संकलन तथा प्रत्येक प्रकरण में विधिक प्रक्रिया का पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। सभी विवेचक अपने प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें। इससे अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी अभियोजन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें