पनकी के रतनपुर में धर्मांतरण के दबाव में युवक के सुसाइड मामले में रविवार को मृतक के साथियों ने दोस्त की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों पर दो दिन बाद भी कार्रवाई न होने से मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। पनकी के रतनपुर कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को रोहित सिंह (23) ने सुसाइड कर लिया था। मृतक ने वीडियो बनाकर कुछ लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था। मृतक के साथियों और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाल कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर परिजनों के साथी शनि, मनीष, विशाल, सुजीत आदि मौजूद रहे।