डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंगीसापुर-बीबापुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार सुबह शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।