फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: अनियंत्रित स्कूल वैन पलटी, आठ बच्चे घायल, तीन रेफर

राजपुर कस्बे में सोमवार सुबह बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल की वैन सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे कमलपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैनपुर (अटल नगर) के पास अचानक वैन अनियंत्रित होकर मुगल रोड किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर बच्चों को वैन से बाहर निकाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें