कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह का पुरवा गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान बीच-बचाव या गुस्से में प्रेमिका की भी लाठी-डंडों से पिटाई की गई, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।