फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवक घायल

रावतपुर के छपेड़ा पुलिया के पास शनिवार को डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार किशोर समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनो घायलों को हैलट में भर्ती कराया और डीसीएम को कब्जे में लिया है। चालक फरार हो गया। लखीमपुर के अटोलिया निवासी राजू (28) पत्नी रूबी के साथ नवाबगंज के पशु चिकित्सालय के पास में किराए पर रहकर मजदूरी का काम करता है। शनिवार को वह अपने साथी राजेश और अमन को लेकर कमरे पर जा रहा था।तभी एक निजी हास्पिटल के पास उनकी बाइक डीसीएम की चपेट में आ गई। बाइक डीसीएम के अंदर घुस गई। जिसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। दो हालत काफी गंभीर है। हादसे के बाद डीसीएम का चालक भाग निकला। पुलिस ने तीनो घायलों को हैलट में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक राजू की बुआ की मौत की सूचना मिलने के बाद उसने लखीमपुर जाने के लिए छुट्टी ली थी।रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें