नर्वल क्षेत्र के थरेपाह गांव की वृद्धा पार्वती ने बेटी रानी पाल पर धोखाधड़ी कर जमीन बिकवाने और रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अनुसार पति की मौत के बाद जमीन पार्वती के नाम हो गई थी। अगस्त 2024 में बेटी रानी साथियों रोहित, बलवान, संदीप, मोहम्मद कैफ, मानवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र, निशांत और अजयपाल के साथ किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के बहाने से नर्वल ले गई। वहां उनकी जमीन के कागजात तैयार कराकर धोखे से बैनामा करा लिया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।