कानपुर के पनकी नहर पर बने लोहे के पुल को पैदल राहगीरों के आवागमन के लिए खोला गया था। जिसके बाद दोपहिया वाहन सवार इस पुल से गुजरकर जान जोखिम में डाल रहे है। संकरे रास्ते से गुजरते बाइक सवार कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है। स्थानीय लोगों ने पुल से बाइक सवारों के गुजरने पर रोक लगाने की मांग की है।