फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सबमर्सिबल के विवाद में पार्षद के पति को पीटा, छह पर रिपोर्ट

दबौली में पार्षद वंदना के पति गुंजन शर्मा को शनिवार को कुछ लोगों ने पीट दिया। घटना दबौली स्थित डाकघर के पास के पार्क में हुई। पार्क में लगे सबमर्सिबल से पानी भरने से लोगों को रोके जाने की सूचना पर पार्षद के पति वहां पहुंचे थे। मामले में उन्होेंने तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दबौली निवासी पार्षद पति गुंजन शर्मा ने पुलिस को बताया कि डाकघर के पास बने पार्क में विधायक निधि से सबमर्सिबल लगवाया गया है। इस पर पार्क के पास रहने वाले बिंदा निगम, सोनू त्रिपाठी, मोनू त्रिपाठी अवैध कब्जा किए हैं। आरोप है कि इन लोगों के परिवार तो पंप चलाकर पानी भर लेते हैं। इसके बाद किसी को पानी नहीं भरने देते। इसे लेकर काफी दिनों से क्षेत्रीय लोग उनसे शिकायत कर रहे थे। शनिवार सुबह वह मौके पर पहुंचे और लोगों को पानी भरने से रोकने का कारण जानना चाहा। तभी बिंदा, सोनू, मोनू और कुछ अज्ञात ने गिराकर पीटा। वहीं, पार्षद पति के साथ अभद्रता की शिकायत पर 50 से ज्यादा लोग रतनलाल नगर चौकी पहुंच गए। कई पूर्व छात्रनेता भी शामिल रहे। पार्षद पति ने विधायक सुरेंद्र मैथानी को फोन कर मामले की जानकारी दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि पार्षद के पति को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें