कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। रिजर्व बैंक के पीछे स्थित वेस्टकॉट स्कूल की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय आसपास लोगों की मौजूदगी थी, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरते ही तेज आवाज के साथ इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवनों और दीवारों की समय पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।