फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश थमते ही शहर थमा, हैलट से मोतीझील तक लगा भीषण जाम

सोमवार दोपहर बारिश रुकने के कुछ ही देर बाद शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हैलट अस्पताल से मोतीझील तक दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जल्दबाजी में आगे निकलने की कोशिश में वाहन आपस में फंसते चले गए, जिससे पूरे मार्ग पर भीषण जाम लग गया। स्कूलों की छुट्टी का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया। बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों और राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। सूचना मिलने पर स्वरूपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराने में जुट गई। जाम के दौरान मरीजों को लेकर जा रही कई एंबुलेंस भी रास्ते में फंस गईं। सायरन बजाने के बावजूद घने ट्रैफिक के चलते उन्हें रुक-रुक कर आगे बढ़ना पड़ा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें