फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छत्रपति शिवाजी की मनाई जयंती, बांटी मिठाई

हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती वृहस्पतिवार को छत्रपति महोत्सव आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने मनायी । मोतीझील मेट्रो स्टेशन के निकट स्थापित प्रतिमा का पूजन, माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर शिवाजी महाराज को याद किया । समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर राहगीरों को मिष्ठान वितरित किया । सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द सचान ने कहा कि 23 फरवरी सोमवार को लाजपत भवन में छत्रपति महोत्सव का आयोजन होगा। इसके पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा, आशीष सचान, अवधेश कटियार, प्रमोद सचान, बृजेंद्र स्वरुप, बी. डी. सचान, छोटे सचान, अनुक्रम सिंह, आनंद कटियार, ओमप्रकाश सचान, हेमंत कटियार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें